फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   9-year-old Mayank Jakhar creates history; name entered in the India Book of Records.

9 वर्षीय मयंक जाखड़ ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 22 Aug 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
9-year-old Mayank Jakhar creates history; name entered in the India Book of Records.
22jjrp19- अपने परिवार के सदस्यों के साथ मयंक जाखड़। स्रोत : परिजन
9 वर्षीय मयंक जाखड़ ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
विज्ञापन


-10 किलोमीटर दौड़ 52 मिनट में पूरी कर बनाया रिकाॅर्ड
नरेश दहिया
9 वर्षीय मयंक जाखड़ का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम, 10 किलोमीटर दौड़ में नया कीर्तिमान
साल्हावास(झज्जर)। क्षेत्र के गांव अकहेडी मदनपुर निवासी 9 वर्षीय मयंक जाखड़ का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। उन्हें आईबीआर अचीवर का खिताब और मेडल भी प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव समेत पूरे झज्जर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
ग्रामीणों, परिजनों और खेल जगत से जुड़े व्यक्तियों ने मयंक को बधाई दी है। जन नायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मयंक ने 8 मार्च को चंडीगढ़ के एनएमआईएमएस में दौड़ लगाई थी। यह चौथी ऑफ मैराथन प्रतियोगिता थी। उन्होंने 10 किलोमीटर की दौड़ 52 मिनट 15 सेकंड में पूरी की थी। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने चिप लगे नतीजों की जांच की। जांच के बाद मयंक के नाम पर राष्ट्रीय रिकॉर्ड की मुहर लगाई गई। इस आयु वर्ग में पहले कोलकाता के 8 वर्षीय अविराम घोष के नाम रिकॉर्ड था। अविराम घोष ने 1 घंटा 3 मिनट 18 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया था। मयंक ने इस रिकॉर्ड को लगभग 11 मिनट के बड़े अंतर से तोड़ा है।
विज्ञापन

मयंक के पिता बलराज जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद आवेदन किया गया था। चिप आधारित परिणाम मिलने पर उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आवेदन किया। इस आवेदन को अब आधिकारिक मान्यता मिल गई है। अशोक जाखड़, निर्मला, रामफल पंडित और अश्विनी स्कूल निदेशक इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
भविष्य के लक्ष्य और तैयारी
मयंक पिछले काफी समय से कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहे हैं। उनकी प्रशिक्षक नेहा तोबड़िया कुशल मार्गदर्शन दे रही हैं। मयंक का मुख्य लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए दौड़ना है। वह ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed