{"_id":"573ac1ef4f1c1bb83dac6f1c","slug":"4-killed-in-separate-incident-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: अलग-अलग मामलों में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: अलग-अलग मामलों में चार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 17 May 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास इलाकों में अलग-अलग मामलों में चार लोगों की मौत हो गई। जहर खाने वाले दो लोगों ने दम तोड़ा, जबकि पुरखू में एक बुजुर्ग मृत मिला। इसी तरह से काम करते घायल हुए मजदूर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
पहले मामले में बिश्नाह निवासी रंजीत सिंह ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने निवास स्थान पर जहर खा लिया। हालत खराब होने पर रंजीत सिंह को उपजिला अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रंजीत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
सौहांजना निवासी थुंकी राम (65) ने 9 मई को अपने निवास स्थान पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। सोमवार को थुंकी राम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कानाचक्क थाना अंतर्गत पुरखू में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और पहचान होने तक जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। मृतक की कोई पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी आयु 60 के करीब है।
बाड़ी ब्राह्मणा स्थित एक इंडस्ट्री में काम करते वक्त मूलरूप से बिहार, मौजूदा बाड़ी ब्राह्मणा निवासी बीरबल (35) घायल हो गया था। सोमवार को तड़के साढ़े छह बजे इलाज के दौरान बीरबल ने दम तोड़ दिया।