दंतेवाड़ा : सूने मकान में पुलिस की छापेमारी, 35 पेटी शराब के साथ एक स्कूटी भी जब्त, आरोपी की तलाश
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पातररास के एक सुने मकान में छापा मार पुलिस ने 35 पेटी शराब के साथ ही एक स्कूटी भी जब्त किया गया है, इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पातररास के एक सुने मकान में छापा मार पुलिस ने 35 पेटी शराब के साथ ही एक स्कूटी भी जब्त किया गया है, इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा धनंजय सिन्हा ने बताया कि 3 अप्रैल को दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं 1 स्कुटी, 1 मोटर सायकल को जप्त करने में सफलता मिली, 3 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पातररास पटवारी कालोनी के आगे दन्तेवाड़ा के एक घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब डम्प कर रखा गया है, सूचना पर दन्तेवाड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पातररास पटवारी कालोनी के आगे घर के पास पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खड़ा था।
पुलिस को आता देख युवक अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल का आड़ लेकर मौके से फरार हो गया, दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा मौके पर मिले स्कुटी, मोटर सायकल के अलावा घर के कमरे को चेक करने पर कुल 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिला, जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया, पुलिस मौके से फरार आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है, मामले में फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात सामने आई है, पुलिस ने जप्त अवैध शराब कुल 35 पेटी, जप्त वाहन हीरो होण्डा ग्लेमर व एक्टीवा स्कुटी सभी मिलाकर 2 लाख 53 हजार 200 रूपये बताई गई है।