फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   बुकनाला सादात और डोंडी में तेंदुआ के अंदेशे में डर रहे लोग

बुकनाला सादात और डोंडी में तेंदुआ के अंदेशे में डर रहे लोग

Sun, 04 Nov 2018 02:53 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
ओबरी/संभल। असमोली क्षेत्र के बुकनाला सादात के बाद शनिवार की सुबह डोंडी के जंगल में मिले शिकार के अवशेषों से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में दहशत के चलते अकेले खेतों पर जाना छोड़ दिया है। जबकि गुरुवार की देर शाम तेंदुए को बेला गांव के जंगल में असमोली मिल की तरफ जाते देखा गया था।
विज्ञापन

असमोली थाना इलाके के बुकनालासादात गांव में पंद्रह दिन से तेंदुआ के अंदेशे में लोग डरे हुए हैं। बुधवार को डोंडी गांव के कई लोगों ने मढन गांव से लौटते समय चीता देखने का दावा किया था। तभी बुकनाला सादात के कई किसानों को गांव के समीप ही एक खेत में नीलगाय के अवशेष मिले थे। वहीं बेला गांव के जंगल में खेतों में काम कर रहे किसानों ने गुरुवार को देर शाम जानवर को दक्षिण दिशा में असमोली मिल की तरफ जाते हुए एक चीता देखने का दावा किया था। शनिवार की सुबह डोंडी गांव में जंगली जानवर द्वारा नीलगाय का शिकार जाने की बात सामने आई है। जानवर के अवशेष मिलने के बाद से ग्रामीणों में डर है। किसान बुद्धा सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है कि किसी जंगली जानवर ने दो दिन पहले नीलगाय का शिकार किया होगा। नीलगाय के अवशेषों से अब दुर्गंध आने लगी थी। डीएफओ डीके चतुर्वेदी का कहना है कि अब क्षेत्र में चीता या तेंदुआ नहीं है पर ग्रामीणों के डर को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है। टीम को डोंडी भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed