फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   सड़क हादसे में किसान की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

सड़क हादसे में किसान की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सौंधन/संभल। संभल-गवां मार्ग पर शकरपुर गांव के निकट शुक्रवार को रात्रि नौ बजे के करीब सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार एक किसान की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किसान की लाश रख कर जाम लगा दिया। जाम लगते ही पुलिस पहुंची। बाद में एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाया और जाम खुलवाने के लिए कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर निवासी रमेश चंद्र (30) अपनी बहन के यहां भात देने के लिए शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। उनके साथ 50-60 लोग थे। यह सभी लोग रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिगौंला में भात दिया और इसके बाद वापस लौट रहे थे। लौटते समय रात्रि में करीब 9 बजे संभल गवां मार्ग पर गांव शकरपुर गांव के निकट हादसा हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब संभल की ओर से गवां जा रहे एक वाहन के आने पर ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में रमेश की जान चली गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने हादसे की वजह बने वाहन को पकड़ने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर सड़क में गड्ढा न होता तो जान न जाती। जब टाटा 407 को बचाने का प्रयास किया गया तभी ट्रैक्टर का पहिया सड़क के गड्ढे में गया और इससे ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया था। रमेश ट्राली के पहिए के नीचे आ गया और इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिजन का बुरा हाल था। पत्नी सावित्री भी संग में थी। इसके अलावा परिवार के सदस्य भी थे। जाम की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया। जाम खुलवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed