{"_id":"6acd52abebc41b6206047a53","slug":"240-players-participated-in-the-khel-mahakumbh-trials-for-two-were-postponed-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-141177-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ में 240 खिलाड़ियों ने लिया भाग, दो के ट्रॉयल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ में 240 खिलाड़ियों ने लिया भाग, दो के ट्रॉयल स्थगित
विज्ञापन
12jjrp20- झज्जर। मुक्केबाजी की ट्रॉयल देने के लिए पहुंचे खिलाड़ी मैच खेलते। संवाद
झज्जर। जिले में सोमवार को खेल महाकुंभ के लिए सात खेलों के ट्रायल आयोजित किए गए। अलग-अलग खेल परिसरों में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने भाग लिया। कराटे और वुशु के ट्रायल स्थगित कर दिए गए। बैडमिंटन के ट्रायल हॉल में लाइट नहीं होने के कारण देरी से शुरू हुए।
राजीव गांधी खेल परिसर दुल्हेड़ा में फुटबॉल, मिनी स्टेडियम आसौदा में ताइक्वांडो, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम बहादुरगढ़ में जूडो और वेटलिफ्टिंग तथा महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में बेसबॉल, बैडमिंटन और मुक्केबाजी के ट्रायल हुए। फुटबॉल में 42, जूडो और वेटलिफ्टिंग में 24-24 तथा बेसबॉल, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में 50-50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।
13 अक्तूबर को होंगे कराटे और वुशु के ट्रायल
जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार के अनुसार, कराटे के ट्रायल 13 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे और वुशु के ट्रायल सुबह 11 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में होंगे। ट्रायल में जिले के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। दूसरे जिले का खिलाड़ी यदि झज्जर में पढ़ाई कर रहा है या रिहायशी अकादमी में रह रहा है तो संस्थान का पहचान पत्र दिखाकर भाग ले सकता है।
विज्ञापन
मुक्केबाजी में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
लड़कियों के 48 किलोग्राम वर्ग में अंकिता, 51-54 में दीक्षा, 57-60 में तेजस्वी, 60-65 में हिती, 65-70 में एकता, 70-75 में कनिका, 75-80 में अंगित और 80 किलोग्राम से अधिक में शगुन विजेता रहीं।
लड़कों के 50 किलोग्राम वर्ग में तमन, 50-55 में शुभम, 55-60 में लवनीश, 60-65 में हरीश, 65-70 में योगेश, 70-75 में निशांत, 75-80 में प्रयाग, 80-85 में आर्यन, 85-90 में जतिन और 90 किलोग्राम से अधिक में सुमित कुमार विजेता रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
खेल महाकुंभ के लिए अलग-अलग खेलों की ट्रॉयल का आयोजन निष्पक्ष रूप से किया जा रहा है। इन खेलों में खिलाड़ी पहुंचकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा सोमवार को होने वाले कुछ खेलों को आगामी दिनों के लिए स्थगित भी किया गया है।
सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर