{"_id":"570d43424f1c1b57104a6ada","slug":"2-supervisors-shot-12-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 सुपरवाइजरों को गोली मारकर लूटे 12 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 सुपरवाइजरों को गोली मारकर लूटे 12 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार हथियारबंद दो बदमाश लेबर सप्लायर कंपनी के दो सुपरवाइजरों को गोली मारकर 12 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े अशोका लीलेंड कंपनी के समीप हुई घटना से दहशत फैल गई।
विज्ञापन
दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनन-फानन में डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल के साथ ही घायलों से घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कंपनी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
प्रीत विहार कालोनी निवासी मोहम्मद उमर अंसारी (28) और सुखपाल (28) निवासी करतारपुर बिलासपुर रामपुर ग्राम शिमला बहादुर स्थित लेबर सप्लायर कंपनी एके इंटरप्राइजेज में सुपरवाइजर हैं। कंपनी का अशोका लीलेंड कंपनी में लेबर सप्लायर का ठेका है।
विज्ञापन
मंगलवार को श्रमिकों को वेतन भुगतान करने के लिए उमर और सुखपाल बाइक संख्या यूके06एसी 9784 से शिमला बहादुर से निकले। दोनों ने दो बैंकों से नकदी निकाली और अशोका लीलेंड को रवाना हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे अशोका लीलेंड कंपनी गेट से 20 मीटर पहले स्पीड ब्रेकर पर पीछे से अपाचे बाइक में आए दो बदमाशों ने ओवरटेक किया और बाइक आगे लगाते हुए पीछे बैठे बदमाश ने देशी पिस्टल से पहले उमर और फिर सुखपाल पर फायर झोंक दिए।
गोली लगने पर दोनों बाइक से गिर गए। इस दौरान बदमाश उमर से करीब 12 लाख रुपये की नकदी भरा बैग छीनकर दिनेशपुर की तरफ भाग गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को कार से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल और एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने घटनास्थल के मुआयने के साथ ही अशोका लीलेंड कंपनी गेट पर लगे दो सामान्य और एक हिडन कैमरे की रिकार्डिंग भी खंगाली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों को देखने के साथ ही घटना की मालूमात की।
डीआईजी सैलाल ने बताया कि घटना के बाद सभी जगहों पर नाकेबंदी कर दी गई है। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ताकवाले ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एएसपी की अगुवाई में टीमें गठित की गई हैं। सभी थाना, चौकियों में लुटेरों का हुलिया बताने के साथ ही पड़ोसी जिलों को भी अलर्ट किया गया है।