{"_id":"5bbd078d867a55285636d68f","slug":"131539114893-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसी में मासूम को लेकर लापता हुईं तीन महिलाएं, एक घंटे बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसी में मासूम को लेकर लापता हुईं तीन महिलाएं, एक घंटे बाद मिला
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
संभल। थाना नखासा क्षेत्र के कस्बा सिरसी में भीख मांगने वाली महिलाओं ने एक मासूम को गायब कर दिया। परिजन चिंता में आ गए। एक घंटे बाद एक घर के बाहर मासूम रोता हुआ मिला। ऐसा माना जा रहा है कि महिलाएं पकड़े जाने के भय या किसी व्यक्ति के टोके जाने पर उसे छोड़कर भाग गईं।
सोमवार को सुबह ग्यारह बजे मोहल्ला शर्की निवासी फरहत अली पुत्र अली रजा के घर तीन महिलाएं भीख मांगने आईं थीं जिनमें दो महिलाओं ने बुर्का पहन रखा था और एक महिला दुपटटा ओढे थी। महिलाओं ने अंदर जाकर दस रुपये मांगे फरहत की बीबी ने दो रुपये दिए। इसे लेने से उन्होंने इंकार कर दिया तो फरहत की पत्नी दस रुपये लेने चली गई। इसी बीच उसका डेढ़ वर्ष का लड़का मूसा और वे तीनों महिलाएं गायब हो गईं। मासूम को गायब देख कर फरहत की पत्नी के होश उड़ गए। फरहत उस समय रोडवेज के पास अपनी दुकान पर था। बच्चे की मां ने रोते हुए फरहत की मां को आवाज दी जो कि ऊपरी मंजिल पर रहती हैं।
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। पैदल और मोटरसाइकिलों से बच्चे की तलाश शुरू की। यूपी डायल 100 को भी सूचना दी। पुलिस फौरन मौके पर आ गई। परिवार के सदस्यों के साथ बच्चे की तलाश में लग गई। लगभग एक घंटे के बाद कर्बला रोड पर मोहल्ला शर्की में एक मकान के बाहर बच्चा रोता हुआ मिला। लेकिन वे महिलाएं हाथ नहीं आईं, जिन्होंने बच्चे को गायब किया था। जिस घर के बाहर बच्चा मिला था घर की मालकिन ने बताया कि उन्हें बच्चा रोते हुए मिला था। फरहत के घरवाले बच्चे को घर ले आए। घर आने पर मां ने रोते हुए पांच मिनट तक बच्चे को चूमा। यही हाल बच्चे की दादी का था। ऐसा माना जा रहा है कि पकड़े जाने के भय से बच्चे को महिलाएं छोड़कर भाग गईं।