फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: 6 accused including nominated councilor arrested for gambling, gambling amount of 2 lakh caught

Chittorgarh : मनोनीत पार्षद समेत 6 आरोपी दांव लगाकर जुआ खेलते गिरफ्तार, दो लाख की जुआ राशि पकड़ी

Sun, 01 Sep 2024 11:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 11:03 PM IST
सार

जिले की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दांव लगाकर जुआ खेल रहे नगर पालिका के मनोनीत पार्षद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर दो लाख रुपये जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
Chittorgarh: 6 accused including nominated councilor arrested for gambling, gambling amount of 2 lakh caught
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी तलाशी में एक लाख 90 हजार से अधिक की राशि जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक निम्बाहेड़ा नगर पालिका का मनोनीत पार्षद है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस को ताश पत्ती पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि निम्बाहेड़ा में अशोक विहार निवासी प्रकाश पुत्र सागरमल जैन के मकान में दूसरी मंजिल पर स्थित हॉल में ताश पत्तों पर मकान मालिक की ओर से जुआ चलवाया जा रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने जाप्ते के साथ सरकारी जीप व निजी बाइक से प्रकाश जैन के घर पर पहुंचे। यहां पर चंदेरिया थानाधिकारी धर्मराज ने मय जाप्ता, जिला विशेष शाखा के कांस्टेबल मुनेन्द्रसिंह के साथ मकान की तलाशी ली।
विज्ञापन


मकान के ऊपर बने कमरे में निम्बाहेड़ा के आजाद चौक निवासी अभय पुत्र मनोहरलाल जैन, आरके कॉलोनी निवासी जयकिशन पुत्र मोहनलाल, राजीव चौक निवासी विकास पुत्र राजेन्द्र प्रसाद आडवानी, पीएनबी बैंक के पास आदर्श कॉलोनी निवासी अक्षय जैन पुत्र सुरेन्द्र जैन, अशोक विहार निवासी कमलेश कुमार पुत्र भादरमल जैन व मकान मालिक प्रकाश पुत्र सागरमल जैन मिले। सभी आरोपित कमरे में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से 1 लाख 90 हजार 130 रुपये व ताश जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपितों में अक्षय जैन निम्बाहेड़ा नगर पालिका में मनोनीत पार्षद बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed