{"_id":"6392de190121f87597531961","slug":"youth-hanged-himself-from-railway-over-bridge-in-kanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatisgarh News: रेलवे ओवर ब्रिज से लटक कर युवक ने लगाई फांसी, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatisgarh News: रेलवे ओवर ब्रिज से लटक कर युवक ने लगाई फांसी, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
Fri, 09 Dec 2022 12:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क छत्तीसगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 12:38 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापुर रेलवे ओवर ब्रिज से लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश आज सुबह पाई गई। लाश ओवर ब्रिज से लटकी हुई थी। पुलिस ने लाश को ब्रिज से उतारा और शासकीय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
भानुप्रतापपुर रेलवे ओवर ब्रिज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले भानुप्रतापपुर रेलवे ब्रिज पर एक अज्ञात युवक की लाश लटकी हुई मिली। मृतक ने लाल रंग के गमछे को फंदा बनाकर फांसी लगाई। सुबह सैर पर निकले लोगों ने जैसे ही लाश को ओवर ब्रिज पर झूलते हुए देखा, पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा । शव को शासकीय अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मृतक युवक की पहचान करने की कार्यवाही कर रही है।
कांकेर के भानुप्रतापुर रेलवे ओवर ब्रिज से लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश आज सुबह पाई गई। लाश ओवर ब्रिज से लटकी हुई थी। पुलिस ने लाश को ब्रिज से उतारा और शासकीय अस्पताल पहुंचाया। अभी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन