फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth getting unemployment allowance are getting jobs in chhattisgarh

Raipur: बेरोजगारी भत्ता पाने वाले युवाओं का संवर रहा करियर, घुरउराम के सपनों को मिला पंख, मिली नौकरी

Thu, 13 Jul 2023 08:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 08:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता पाने वाले युवाओं की किस्मत अब चमक रही है। उनके नौकरी पाने का सपना साकार हो रहा है। उनके अरमानों के पंख लग रहे हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ ही रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Youth getting unemployment allowance are getting jobs in chhattisgarh
घुरउराम को मिली नौकरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता पाने वाले युवाओं की किस्मत अब चमक रही है। उनके नौकरी पाने का सपना साकार हो रहा है। उनके अरमानों के पंख लग रहे हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ ही रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। इसी क्रम में बेरोजगारी भत्ता हितग्राही घुरऊराम को हैदराबाद में नौकरी करने का अवसर मिला है। इस पर उन्होंने ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। कहा कि सरकार की योजनाओ से प्रदेश के युवा लाभांवित हो रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आगे की पढ़ाई के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की गई है। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को भत्ता देने के साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इससे लाभान्वित होकर प्रदेश के युवा न सिर्फ प्रदेश में बल्कि प्रदेश के बाहर भी जाकर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। 
विज्ञापन


करनी पड़ती थी मजदूरी 
कांकेर जिले के बेरोजगार युवक घुरउराम निषाद ने विज्ञान विषय लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तो कर ली, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह आगे की पढ़ाई और अन्य परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहा था। घुरउ ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए रोजी-मजदूरी का काम भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद कंपनी में हुआ चयन
सीएम भूपेश बघेल के समक्ष वर्चुअल कार्यक्रम में घुरउराम ने बताया कि उसे बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। कुछ दिनों पहले उसे जिला प्रशासन की ओर से बेरोजगारी भत्ता पाने  वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आयोजित प्लेसमेंट कैंप की जानकारी प्राप्त हुई। उसने प्लेसमेंट कैंप में भाग लेकर अपनी योग्यता संबंधी दस्तावेज बाहर से आए निजी संस्थान के प्रतिनिधियों को दिखाए और उसका चयन हैदराबाद की एक कंपनी कैम्पस्टोन फैसोलिटिस मैनेजमेंट लिमिटेड में हो गया। अब उसकी सैलेरी 14 हजार रुपए प्रतिमाह है। चयन होने पर घुरउराम ने कहा कि इन पैसों का उपयोग वह अपने घर के भरण-पोषण और अपनी आगे की पढ़ाई के लिए करेगा। 


मेगा रोजगार मेला का आयोजन
कांकेर में अब तक 112 बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों को नियोजन प्रदान किया जा चुका है। 18 जुलाई को मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 2 हजार हितग्राहियों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed