{"_id":"67482f4e76945e742807f91a","slug":"youth-died-in-collision-between-two-bikes-in-raigarh-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रायगढ़ में दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, पत्नी को लेने जा रहे युवक की मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रायगढ़ में दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, पत्नी को लेने जा रहे युवक की मौत; एक घायल
Thu, 28 Nov 2024 02:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:22 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पत्नी को लेने जा रहे बाइक सवार युवक एक अन्य बाइक से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंचनपुर निवासी सुरेंद्र कुमार सारथी (30) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है। उसी के गांव का रहने वाला घसियाराम राठिया कल शाम बाइक क्रमांक सीजी 13 एयू 7010 से अपनी पत्नी को लेने गुमडा जा रहा था। इसी दौरान वह उससे लिफ्ट लेकर पीछे बैठकर गुमडा जा रहा था। बाइक सवार दोनों युवक जब कंचनपुर मेन रोड पर पेड़ के आगे पहुंचे ही थे, तभी सामने की तरफ से आ रहे बाइक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में घसियाराम राठिया के जबड़े के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में जोरदार चोट आई। वहीं, सुरेंद्र कुमार सारथी के दाहिने हाथ की उंगलियों के अलावा पैर में दाहिने कान के साथ-साथ सिर में चोट आई है। बाइक की टक्कर से दोनों के घायल होने की सूचना के बाद दोनों घायलों को घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही मौके पर मौजूद डाक्टरों की टीम ने घसियाराम राठिया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घसियाराम राठिया की मौत हो जाने के बाद घायल युवक मृतक के परिजनों के साथ घरघोड़ा थाना पहुंचकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। इसके बाद घरघोड़ा पुलिस आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 106 (1), 125 (ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।