फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   youth councellor wants to become chief minister for one day like nayak movie

एक दिन का सीएम बनना चाहता है यह पार्षद, जानिए क्यों

Mon, 15 Jan 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
youth councellor wants to become chief minister for one day like nayak movie
रमन सिंह - फोटो : SELF

छत्तीसगढ़ में लोक सुराज अभियान के तहत प्रदेश के नागरिक सरकार के सामने अपनी मांगे, सुझाव और शिकायतें रखते हैं। इसी प्रक्रिया में दुर्ग जिले से नायक फिल्म की तरह प्रकाश गीते नामक एक कांग्रेसी पार्षद ने मुख्यमंत्री से एक दिन का सीएम बनने की मांग रखी है। पार्षद का दावा है कि वह एक दिन में प्रदेश की सभी परेशानियों को खत्म कर देगा।

विज्ञापन


अपने आवेदन में 42 कसारीडीह वार्ड के पार्षद ने कहा है कि मुझे एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया जाए। मैं सबकुछ बदल दूंगा। उन्होंने लिखा है- माननीय मुख्यमंत्री जी मैं युवा पार्षद हूं और मेरी सोच भी युवा है। मैं सिर्फ एक दिन में छत्तीसगढ़ को बदलने की ताकत रखता हूं। मुझे केवल उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि आप मुझे एक दिन का मुख्यमंत्री बना देंगे।
विज्ञापन


गीते का आरोप है कि पूरी नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी फैली हुई है। यहां की सड़कें, नाली, भवन और दूसरे विकास कार्य घटिया क्वालिटी की हैं। जिसमें सुधार की बेहद जरुरत है। गीते का कहना है कि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में साफ पानी के इंतजाम नहीं है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बीमार है और शिक्षा क्षेत्र भी पिछड़ा हुआ है। राज्य के युवा बेरोजगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed