फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth Congress protests against hike in electricity bill, gheraoes Balrampur electricity Office

बलरामपुर: बिजली बिल बढ़ोतरी और योजना बंदी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 30 Sep 2025 01:54 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 01:54 PM IST
सार

प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है और बिजली बिल में बढ़ोतरी के माध्यम से जनता को लूटा जा रहा है।

विज्ञापन
Youth Congress protests against hike in electricity bill, gheraoes Balrampur electricity Office
बिजली बिल बढ़ोतरी और योजना बंदी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में युवा कांग्रेस ने बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी और 'बिजली बिल हाफ' योजना को बंद किए जाने के विरोध में जिला बिजली कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है और बिजली बिल में बढ़ोतरी के माध्यम से जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिजली बिल वापस नहीं लिया जाता या कम नहीं किया जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य समीर सिंघ देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू सिंह, नन्हेलाल गुप्ता, छोटू विश्वास, समर बहादुर सिंह, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और कहा कि यदि जनता के हित में निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed