फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   younger brother burnt elder brother alive In a family dispute in Durg

कातिल भाई: पारिवारिक विवाद में छोटे ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Thu, 29 Aug 2024 03:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 Aug 2024 03:03 PM IST
सार

दुर्ग जिले में परिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई।

विज्ञापन
younger brother burnt elder brother alive In a family dispute in Durg
उतई थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस घटना में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए रायपुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


ग्राम मर्रा के रहने वाले हेमंत यादव और योगेश यादव के बीच 26 अगस्त की रात पारिवारिक विवाद को लेकर वाद विवाद हुआ। इस दौरान छोटे भाई योगेश यादव ने अपने ही बड़े भाई हेमंत यादव के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिवार के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से रायपुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। 
विज्ञापन


उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि घटना 26 अगस्त की है। छोटे भाई ने बड़े भाई को पारिवारिक विवाद में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई का इलाज रायपुर जिला में चल रहा था। बुधवार को बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के द्वारा पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी छोटे भाई योगेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed