फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man body found in big canal in chhattisgarh, fear of murder

Janjgir-Champa: बड़ी नहर में मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या कर आशंका, तीन दिन पहले निकला था घर से

Sat, 12 Nov 2022 05:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 05:17 PM IST
सार

रामपाल खेती किसानी करता था। उसके दो बेटी और एक बेटा है। वह 9 नवंबर की शाम बिना किसी को बताए घर से निकला था। उसके बाद से नहीं लौटा। परिजन शनिवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में पहुंचे तो वहां रामपाल की हत्या का पता चला। 
 

विज्ञापन
young man body found in big canal in chhattisgarh, fear of murder
रामपाल (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा स्थित नहर में शनिवार को एक युवक का शव मिला है। आशंका है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। युवक तीन दिन पहले अपने घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। सूचना मिलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामला सिटी कोतवानी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम धुरकोट की बड़ी नहर से युवक का शव मिला है। वहां से निकल रहे राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव लगभग सड़ी-गली हालत में था। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। शिनाख्त करवाई तो पता चला कि शव मरकाडीह निवासी 45 साल के रामपाल कश्यप पुत्र स्व.तुलसी कश्यप का था। 
विज्ञापन




सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को लाकर नहर में फेंक दिया गया। उसके गले में एक स्कार्फ लपेटा हुआ मिला है। हालांकि हत्या के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रामपाल 9 नवंबर की शाम बिना किसी को बताए घर से निकला था। उसके बाद से नहीं लौटा। इसे लेकर रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन शनिवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में पहुंचे थे। वहां शव मिलने की जानकारी हुई। उसकी शिनाख्त की तो पता चला कि रामपाल का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed