फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women in Chhattisgarhs Rajnandgaon avail loans over 100 crore launch businesses

'गौथान' से नारी उत्थान: छत्तीसगढ़ में महिलाएं कर रहीं कारोबार, 100 करोड़ से ज्यादा के कर्ज वितरित

Tue, 08 Mar 2022 12:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, राजनांदगांव
एएनआई, राजनांदगांव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Mar 2022 12:58 PM IST
सार

राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गौथानों की स्थापना की गई है। 

विज्ञापन
Women in Chhattisgarhs Rajnandgaon avail loans over 100 crore launch businesses
फाइल फोटो। - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में महिलाएं आत्म निर्भरता व आर्थिक आजादी की नई मिसाल पेश कर रही हैं। राज्य के राजनांदगांव जिले की महिलाओं को 'गौथानों' में विभिन्न तरह के कारोबार के लिए 107.75 करोड़ रुपये के कर्ज दिए गए हैं। 

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गौथानों की स्थापना की गई है। ये महिलाएं गौथानों में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल  पेश कर रही हैं। राजनांदगांव जिले के गांवों में ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में गौथानों की स्थापना की गई है। सरकार द्वारा दिए गए ऋणों के माध्यम से जिले की महिलाओं ने मशीनरी खरीदी है और गौथानों में विभिन्न उत्पाद बना रही हैं। 
विज्ञापन


जिला कलेक्टर तरण सिन्हा ने कहा कि प्रशासन की मदद से इन महिला इकाइयों द्वारा तैयार मसाले, हर्बल रंग, चंदन, फिनाइल, साबुन, पापड़, अचार, मुर्गी उत्पाद, तार की बाड़, सीमेंट के खंभे और वर्मीकम्पोस्ट सहित तमाम उत्पादों को पूरे राज्य में बेचा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के निवासी बकरी पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन और बांस हस्तशिल्प वस्तु निर्माण में भी लगे हुए हैं। अब तक 6,557 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने 107.75 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। 80.74 करोड़ रुपये के कर्ज वितरण के लक्ष्य को पार कर 133 फीसदी कामयाबी हासिल की है। 

जिले की महिला उद्यमी ऋण के पुनर्भुगतान के मामले में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। राजनांदगांव में स्वयं सहायता समूहों का गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (npa) अनुपात तीन फीसदी है जबकि राज्य का औसत पांच फीसदी है। 


कौशल उन्नयन और आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के तहत प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। प्रशिक्षक विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वयं सहायता समूहों के गठन में मदद कर रहे हैं। राजनांदगांव जिले में, ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 1,95,000 महिलाएं बिहान योजना के तहत 17,914 स्वयं सहायता समूहों में शामिल होकर आर्थिक गतिविधियां कर रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed