फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman died in collision between car and Bolero in Janjgir Champa

Road Accident: आपस में भिड़ी कार और बोलेरो, एक महिला की मौत; सात लोग घायल

Sun, 11 Feb 2024 07:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 11 Feb 2024 07:12 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में कार और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Woman died in collision between car and Bolero in Janjgir Champa
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कार और बोलेरो वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो महिला और पांच पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


रामबाई साहू ने बताया कि सारंगढ़ जिले के मुड़पार गांव के एक ही परिवार की सात महिला, दो पुरुष और बच्चे कुल 11 लोग बोलेरो में सवार होकर बिलासपुर जिले के रत्नपुर में मां महामाया मंदिर देवी दर्शन के लिए गए हुए थे। देवी मंदिर से दर्शन कर सभी शिवरीनारायण में मंदिर दर्शन के लिए आ रहे थे। कार में तीन लोग सवार थे, जो बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं और कार मेकैनिक हैं। वे लोग पामगढ़ में राजीव गांधी व्यक्ति की कार को लेकर बिलासपुर सर्विंस के लिए ले जा रहे थे। कार में सवार तीनों ने शराब पी रखी थी और शराब की बोतल भी गाड़ी में मिली हैं।
विज्ञापन


पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यास नगर के बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कार ने सामने से बोलेरो वाहन को टक्कर मारी है। हादसे में बोलेरो में सवार दो पुरुष प्रह्लाद और नितेश, दो महिला गरिमा और सुभद्रा को गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, कार में सवार महेंद्र, सयुब खान और मुकेश घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक महिला शांति साहू (32) की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा में हादसे का शिकार हुई बस
कोरबा से चलने वाली राजधानी बस सुबह लगभग 7:00 बजे कोरबा से सरायपाली के लिए निकली, जिसमें काफी संख्या में यात्री सवार थे। चांपा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी। इस दौरान बस में छह यात्री घायल हो गए। वहीं, ट्रेलर वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।


मुड़ापार निवासी यात्री हेमा यादव ने बताया कि वह किसी काम से कोरबा से ताला देवरी गांव जा रही थी। सीट नहीं मिलने के कारण खड़ी हुई थी। हेमा ने बताया कि सामने से आ रहा ट्रेलर वाहन अनियंत्रित हो गया। बस के चालक ने किसी तरह बचाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन बस का पिछला हिस्सा ट्रेलर की चपेट में आ गया।  इस दौरान बस के गेट पर खड़े हेल्पर समेत कुछ यात्री बस से बाहर जा गिरे। हादसे में हेमा यादव को भी चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed