फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Wife did not have sexual relations man killed his kid

पत्नी ने नहीं बनाया संबंध तो मासूम को दफनाया

Tue, 29 Dec 2015 11:16 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wife did not have sexual relations man killed his kid

शराब के नशे में पिता ने रविवार की मध्यरात्रि में दो माह के मासूम बच्चे को जिंदा जमीन में दफना दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने यह कदम पत्नी द्वारा संबंध बनाने से इंकार करने पर उठाया।

विज्ञापन


बच्चे की मां ने इस मामले में अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराई है। जबकि आरोपी फरार है। बताया गया कि मामले का आरोपी पिता का नाम राकेश गोंड है।
विज्ञापन


आरोपी अपनी पत्नी सीमा और दो माह के बेटे के साथ दुर्ग स्थित बेलदारपार इलाके में रहता है। उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता है। रोज की तरह रविवार की रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा। जिसे लेकर दोनों में कुछ कहा-सुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में आकर दो माह की बेटी को जिंदा दफनाया

Wife did not have sexual relations man killed his kid

सूत्रों के अनुसार आरोपी राकेश संबंध बनाने के लिए पत्नी के पास गया, लेकिन सीमा ने उसे माना कर दिया। जिसको लेकर फिर से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच राकेश गुस्से में आकर रात के लगभग 1.30 बजे दो माह के बच्चे को लेकर घर से बाहर कहीं चला गया।

सुबह के करीब चार बजे जब वह घर पहुंचा तो उसकी गोद में बच्चा ने देख सीमा घबरा गई। उसने बच्चे के बारे में पूछा तो राकेश ने बताया कि उसने बच्चे को नाले में फेंक दिया।

उस बेदर्दी पिता ने सीमा को उस जगह लेकर गया जहां उसने महज 58 दिन के मासूम को गड्ढे में दफना दिया था। दफन बच्चे का हाथ और टोपी मिट्टी से बाहर देखते ही सीमा चीखकर बच्चे को निकालने के लिए दौड़ी तो राकेश ने उसे रोक लिया और मारने-पीटने लगा।

मां ने पुलिस के साथ बाहर निकाला शव

Wife did not have sexual relations man killed his kid

यहां तक कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी। सीमा किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी और उड़िया बस्ती स्थित अपने मायके वालों से घटना बारे कही। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सीमा दोपहर लगभग तीन बजे घटना स्थल पर पुलिस के साथ पहुंची और बच्चे का शव बाहर निकाला गया। सूत्रों के मुताबिक घटना से कुछ दिन पहले सीमा बच्चे को लेकर लगभग दस दिनों के लिए मायके गई थी, जिसे लेकर राकेश नाराज था।

सीएसपी दुर्ग एनपी उपाध्याय ने बताया कि बच्चे का शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है। पुलिस फरार आरोपी राकेश गोंड की खोज बिन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed