फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Who is Vishnu Deo Sai Chhattisgarh New CM Profile Political Career Biography All You Need to Know

Chhattisgarh New CM: कौन हैं विष्णुदेव साय? पढ़ें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का पूरा राजनीतिक सफर

Sun, 10 Dec 2023 04:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Dec 2023 04:08 PM IST
सार

Vishnu Deo Sai Profile: छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय का प्रदेश में बड़ा नाम है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

विज्ञापन
Who is Vishnu Deo Sai Chhattisgarh New CM Profile Political Career Biography All You Need to Know
chhattisgarh new cm - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हट गया है। विष्णुदेव साय प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की काफी लंबी बैठक चली। भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगी है। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। साय ने 25541 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को हराया है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं।

विज्ञापन

कौन हैं विष्णुदेव साय?
छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव का प्रदेश में बड़ा नाम है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही साय को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। साल 2023 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुनकुरी सीट से जीत हासिल भी की है। सियासी गलियारों में पहले से ही चर्चा थी कि विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं। क्योंकि विष्णुदेव साय साफ छवि के नेता के रूप में भी जाने जाते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद भी वे पार्टी से लगातार जुड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर
उन्होंने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत 1989 से की थी। साय ने राजनीति में गांव के पंच के रूप में कदम रखा था। संघ से जुड़े थे। भारतीय जनता पार्टी ने साल 1990 में उनके ऊपर भरोसा जताकर तपकरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक का टिकट दिया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार के सांसद भी चुने गए। साल 1999 से लेकर साल 2014 तक लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। इसलिए विष्णुदेव साय को आदिवासी समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। आदिवासी कोटे से आने के कारण विष्णुदेव साय सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार भी थे।

विज्ञापन

सीएम चेहरे के लिए ये नाम भी थे चर्चा में 
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में थे। इसमें विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed