{"_id":"61a6c3faf4be8a38bc6edbfe","slug":"when-the-handcuffs-were-opened-of-the-bangladeshi-prisoner-he-started-running-when-caught-by-the-police-he-fainted","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: हथकड़ी खोली तो भागने लगा बांग्लादेशी कैदी, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: हथकड़ी खोली तो भागने लगा बांग्लादेशी कैदी, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बेहोश
Wed, 01 Dec 2021 06:08 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:08 AM IST
सार
बिलासपुर जेल में चोरी के एक मामले में सजा काट रहा है। मंगलवार को उसकी पेशी थी, इसलिए अन्य कैदियों के साथ उसे भी जेल परिसर से जिला न्यायालय ले जाया गया।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज बिलासपुर जिला न्यायालय में अजीब मामला देखने को मिला। यहां एक बांग्लादेशी कैदी को केंद्रीय जेल बिलासपुर पेशी के लिए जिला न्यायालय ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसकी हथकड़ी खोली गई तो वह भाग निकला। पुलिसवाले भी उसके पीछ पकड़ने दौड़े और उसे पकड़ लिया। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन
बांग्लादेश मूल निवासी है कैदी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैदी मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है और उसका नाम इमरान है। वह बिलासपुर जेल में चोरी के एक मामले में सजा काट रहा है। मंगलवार को उसकी पेशी थी, इसलिए अन्य कैदियों के साथ उसे भी जेल परिसर से जिला न्यायालय ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिसवाले भी उसके पीछे दौड़े इस दौरान भागते भागते ही वह गिर गया
पुलिसकर्मी इमरान को कोर्ट के अंदर पेशी के लिए ले गए, फिर वहां से वापस आए तो उसके साथ एक और को हथकड़ी लगानी थी इसके लिए उन्होंने उसके हाथ से हथकड़ी को खोला जैसे ही हथकड़ी खोली, उसने भागने की कोशिश की। तभी पुलिसवाले भी उसके पीछे दौड़े इस दौरान भागते भागते ही वह गिर गया और पकड़ लिया। इस बीच उसकी तबियत बिगड़ी और बेहोश हो गया। इसके बाद अस्पताल लाया गया अब उसकी स्थिति ठीक है। इसलिए उसे वापस जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जिला कोर्ट में लोग हो गए हैरान
विचाराधीन बंदी के भागने की खबर मिलते ही जिला कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। चोरी के आरोपी की सुरक्षा को लेकर भी वकील सवाल उठाते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भागते देखकर वकील व पक्षकार भी हैरत में पड़ गए। इसके चलते वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।