{"_id":"698abb16d308929fe408014c","slug":"weather-fluctuations-continue-in-chhattisgarh-with-heat-in-afternoon-and-mild-cold-in-the-morning-and-evening-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडी का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडी का असर
Tue, 10 Feb 2026 10:29 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:29 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव के कारण दिन का तापमान रात के मुकाबले लगभग दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव के कारण दिन का तापमान रात के मुकाबले लगभग दोगुना हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं सरगुजा संभाग के ठंडे माने जाने वाले इलाके अंबिकापुर में भी तापमान धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने के आसार हैं।
प्रदेश में प्रवेश कर रही हवाएं बार-बार अपनी दिशा बदल रही हैं। यही कारण है कि मौसम में स्थिरता नहीं बन पा रही है। कभी तापमान में गिरावट तो कभी अचानक बढ़ोतरी महसूस हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में वातावरण में नमी की मात्रा और बढ़ेगी, जिससे रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर जा सकता है। अब दिन के समय ठंड का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है और रातें भी पहले की तुलना में काफी सामान्य हो गई हैं।
पिछले 24 घंटों की बात करें तो पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान कहीं भी बारिश, तेज हवा या अन्य मौसमी गतिविधि दर्ज नहीं की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में अंबिकापुर जैसे ठंडे क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
अगले दो दिनों के पूर्वानुमान को लेकर मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। बदलते मौसम के बीच लोगों को दिन में हल्की गर्मी और रात में सामान्य मौसम का अनुभव हो सकता है।
राजधानी रायपुर की बात करें तो आज यहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में राजधानी समेत पूरे प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे और बढ़ सकता है।