फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes in Chhattisgarh, alert for rain, hailstorm and strong winds

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

Sat, 04 Apr 2026 10:17 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 04 Apr 2026 10:17 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Weather changes in Chhattisgarh, alert for rain, hailstorm and strong winds
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले क्षेत्रों में जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। बीच-बीच में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। विशेष रूप से शनिवार को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

मौसम में इस बदलाव के पीछे कई मौसमी तंत्र सक्रिय हैं। एक द्रोणिका उत्तरी मध्य प्रदेश से उत्तरी विदर्भ तक फैली हुई है, जबकि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन दोनों सिस्टम्स के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।


विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें, जबकि आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed