फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   We welcome CAA Deputy CM said no one citizenship will be taken away in Rajnandgaon

'हम सीएए का स्वागत करते हैं': डिप्टी सीएम बोले- नहीं छिनेगी किसी की नागरिकता, जीतेंगे लोकसभा की सभी सीटें

Wed, 13 Mar 2024 06:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 06:23 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सीएए लागू हुआ है जिसका हम स्वागत करते हैं यह नागरिकता देने वाला बिल है किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी।

विज्ञापन
We welcome CAA Deputy CM said no one citizenship will be taken away in Rajnandgaon
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनंदगांव पहुंचे जहां जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की उन्होंने बैठक ली और कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर समीक्षा की वहीं भाजपा नेताओं की हत्या, रोहिंग्या मुसलमान और अन्य विषयों पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की।

विज्ञापन

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सीएए लागू हुआ है जिसका हम स्वागत करते हैं यह नागरिकता देने वाला बिल है किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। कांग्रेस के नक्सलियों के घटना के बढ़ाने वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है मैं भी पूछना चाह रहा हूं कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या क्यों हो रही है यह दुख का विषय है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं ज्यादा होनी थी हम पूरी की पूरी जीतेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed