फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   viral video man committed suicide troubled by usurer in bilaspur

Bilaspur: LIVE सुसाइड का वीडियो वायरल, सूदखोर से परेशान सुमित ने मौत को लगाया गले, पत्नी से कहा- उसे छोड़ना मत

Fri, 10 Feb 2023 08:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Feb 2023 08:38 PM IST
सार

बीते बुधवार सुमित बेटे को स्कूल छोड़ने गए और दोपहर छुट्टी होने पर उसे घर लेकर आए। इसी बीच उसने शाम के समय अपनी पत्नी को फोन कर जल्दी घर आने की बात कही। शाम सात बजे बजे उसकी पत्नी घर आई तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। पत्नी जैसे ही अंदर कमरे में गई तो सुमित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। 

विज्ञापन
viral video man committed suicide troubled by usurer in bilaspur
मृतक सुमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र में सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। मामले में एक वीडियो भी सामने आया है। युवक मरने से पहले मोबाइल पर वीडियो बनाकर अपनी पत्नी से सूदखोर को गिरफ्तार करवाने और सजा दिलाने की बात कहते नजर आ रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन

दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्र के रामाग्रीन सिटी के रहने वाले लल्लन शर्मा अकलतरा के सीमेंट फैक्टरी के रिटायर्ड अधिकारी हैं। इनका एक बेटा बेंगलुरु में काम करता है और दूसरा बेटा सुमित शर्मा बिलासपुर के सीएमडी चौक में कॉपी-पुस्तक की दुकान चलाता था। 

सुमित की पत्नी मोपका के बैंक में काम कर करती है। इनका एक चार वर्षीय बच्चा भी है। मृतक सुमित का परिवार सरकंडा क्षेत्र के सोनगंगा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। 
विज्ञापन

बीते बुधवार सुमित बेटे को स्कूल छोड़ने गए और दोपहर छुट्टी होने पर उसे घर लेकर आए। इसी बीच उसने शाम के समय अपनी पत्नी को फोन कर जल्दी घर आने की बात कही। शाम सात बजे बजे उसकी पत्नी घर आई तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। पत्नी जैसे ही अंदर कमरे में गई तो सुमित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। 

इस दौरान पत्नी ने आसपास के लोग व पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक को अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इस पर पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

फिलहाल सुमित के परिजन बाहर हैं उनके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं मृतक की पत्नी सरकंडा पुलिस के साथ जब अपने घर पहुंची तो सरकंडा पुलिस ने महिला के पति द्वारा लिखे एक कागज के टुकड़े और उसका मोबाइल फोन देखा। पुलिस को फोन में सुसाइड से पहले का वीडियो बरामद हुआ। मामले में उसकी पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वीडियो के अधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed