फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villager body found in suspicious circumstances in field, suspicion of murder in Raigarh

रायगढ़: खेत में संदिग्ध हालात में मिली ग्रामीण की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Oct 2025 11:13 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 02 Oct 2025 11:13 AM IST
सार

हुंकराडीपा चौक के पास खेत में सुकमन निषाद (50 वर्ष) का शव मिला। मृतक मूल रूप से ओडिशा का निवासी था और बीते कुछ माह पहले ही कुंजेमुरा आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सुकमन बुधवार सुबह बकरी चराने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
Villager body found in suspicious circumstances in field, suspicion of murder in Raigarh
खेत में संदिग्ध हालात में मिली ग्रामीण की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ग्रामीण की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से बरामद हुई। मृतक के सिर और गले पर चोट के निशान पाए जाने से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के हुंकराडीपा चौक के पास खेत में सुकमन निषाद (50 वर्ष) का शव मिला। मृतक मूल रूप से ओडिशा का निवासी था और बीते कुछ माह पहले ही कुंजेमुरा आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सुकमन बुधवार सुबह बकरी चराने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह डामर प्लांट के पीछे झुनका के खेत में ग्रामीणों ने उसका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही तमनार पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed