{"_id":"6aa5344f0014ecc74a029228","slug":"video-made-at-police-station-to-song-aaj-jail-hoi-kal-bail-hoi-after-it-went-viral-police-took-action-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने 'आज जेल होई, कल बेल होई' पर बनाई रील: वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; महिला ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने 'आज जेल होई, कल बेल होई' पर बनाई रील: वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; महिला ने मांगी माफी
Sat, 12 Sep 2026 06:22 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कोरबा
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:22 PM IST
सार
फिल्मी अंदाज में रील बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। 'आज जेल होई, कल बेल होई' गाने पर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। महिला ने दूसरा वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा कि उसने यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया था।
विज्ञापन
पहले रीलबाजी फिर महिला ने मांगी माफी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग जगहों पर वीडियो बनाते हैं, लेकिन कोरबा में एक महिला को थाना परिसर में रील बनाना महंगा पड़ गया। कोतवाली थाना परिसर में बनाए गए वीडियो में महिला ‘आज जेल होई कल बेल होई’ गाने पर डांस करती नजर आई।
वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था वीडियो
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान उषा मिश्रा के रूप में हुई है, जो सीतामढ़ी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। महिला ने 11 सितंबर की शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वह कोतवाली थाना परिसर में फिल्मी अंदाज में गाने पर रील बनाती दिखाई दे रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ BNSS की धारा 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने भी मामले की पुष्टि की है।
महिला ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद महिला ने एक और वीडियो जारी किया। इसमें उसने अपने किए पर माफी मांगी। महिला का कहना है कि उसने यह रील सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई थी और उसका किसी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि का इरादा नहीं था। फिलहाल थाना परिसर में बनाए गए इस वीडियो को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।