{"_id":"616f7e7da2e7695ba6361890","slug":"uttarakhand-heavy-rain-55-citizens-of-chhattisgarh-are-stuck-in-nainital-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भारी बारिश में फंसे छत्तीसगढ़ के 55 लोग, घूमने गए थे नैनीताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भारी बारिश में फंसे छत्तीसगढ़ के 55 लोग, घूमने गए थे नैनीताल
Wed, 20 Oct 2021 07:57 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर।
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 20 Oct 2021 07:57 AM IST
सार
भिलाई शहर के 55 लोग इस महीने की 14 तारीख को नैनीताल घूमने गए थे। इनमें 44 महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश से आफत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के 55 नागरिक नैनीताल जिले में फंस गए हैं। राज्य सरकार ने नागरिकों की सकुशल वापसी का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
राज्य के दुर्ग जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिले के भिलाई शहर के 55 लोग इस महीने की 14 तारीख को नैनीताल घूमने गए थे। इस दौरान वहां भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सभी लोग फंस गए हैं। इनमें 44 महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि नैनीताल के स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने पर जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ के नागरिकों को कैचीधाम में एक स्कूल में ठहराया गया है तथा उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में फंसे भिलाई के निवासियों की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव और कलेक्टर दुर्ग को हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के निवासियों की उत्तराखंड में भारी बारिश में फंसे होने की जानकारी मिली है। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव और दुर्ग जिलाधिकारी को निर्देश दिया है वह यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए उत्तराखंड प्रशासन के सम्पर्क में रहें।