फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Uproar in Bilaspur over religious comments on social media: 11 accused from both sides arrested.

बिलासपुर: सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी विवाद मामले में 11 गिरफ्तार; बाकी की तलाश जारी

Mon, 31 Aug 2026 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 31 Aug 2026 05:03 PM IST
सार

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। घटना के दौरान पथराव हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Uproar in Bilaspur over religious comments on social media: 11 accused from both sides arrested.
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ था। घटना 28 अगस्त की रात की है। विवाद के दौरान तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत दोनों पक्षों के 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश और पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज में जुट गए। दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई और इसके बाद जमकर पथराव किया गया। घटना में तारबाहर टीआई रवि तिवारी के सिर में चोट लगी। सामने आए वीडियो में वह हाथ से सिर थामे भीड़ के बीच से निकलते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में लेकर मौके से बाहर निकाला।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली टीआई, सीएसपी गनन कुमार और एडिशनल एसपी पंकज पटेल को भीड़ जुटने की जानकारी दी गई थी। मौके पर पेट्रोलिंग टीम पहुंची थी। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अदालतों में अब महिला के चरित्र पर टिप्पणी नहीं, यौन अपराधों में संवेदनशील भाषा अपनाए


दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सोहेल खान गुट के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मौला बक्स उर्फ जुब्बू, शेख अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सलीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाइक, रेहान अली उर्फ ईरानी और मोहम्मद जुनैद शामिल हैं। वहीं, ठाकुर राम सिंह गुट के तीन आरोपियों राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिक्क और छात्रपाल साहू को गिरफ्तार किया गया है।

हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान की भूमिका की भी जांच
पुलिस के मुताबिक, सोहेल खान के खिलाफ पहले से 11 अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे मामले में सोहेल खान और ठाकुर राम सिंह की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। इलाके में धारा 163 लागू है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed