यूपी-बिहार की ट्रेनों पर रेलवे का 'ग्रहण': 2 दिसंबर से 29 फरवरी तक 40 दिन के लिए रद्द रहेगी सारनाथ एक्सप्रेस
Trains canceled news; Sarnath Express canceled: छत्तीसगढ़ में ट्रेनें लगातार रद्द हो रही हैं। ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला करीब सालभर से चल रहा है। किसी न किसी कारण से रेलवे लगातार गाड़ियों को रद्द कर रहा है।
विस्तार
Trains canceled news; Sarnath Express canceled: छत्तीसगढ़ में ट्रेनें लगातार रद्द हो रही हैं। ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला करीब सालभर से चल रहा है। किसी न किसी कारण से रेलवे लगातार गाड़ियों को रद्द कर रहा है। इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी होती रही है पर ट्रेनों के रद्द होने का क्रम बदस्तूर जारी है। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। उत्तर पूर्व रेलवे की ओर से सारनाथ एक्सप्रेस को 2 दिसम्बर 2023 से 29 फरवरी 2024 के बीच कई तारीखों को रद्द की गई है। रेलवे इसके पीछे की वजह कोहरे की आशंका को बता रहा है।
छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोग सारनाथ एक्सप्रेस से प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, फेफना, बलिया, छपरा जाते हैं। वहीं यूपी के पूर्वांचल एरिया से भी लोग बड़े पैमाने पर इसी ट्रेन से यात्रा करते हैं। छत्तीसगढ़ से यूपी-बिहार को जोड़ने वाली ये प्रमुख ट्रेने है। इससे हजारों यात्री आना-जाना करते हैं। वर्तमान में छठ पूजा, त्योहारी सीजन और शादी-व्याह होने से बड़ी संख्या में लोग यूपी-बिहार गए हुए हैं। ऐसे में इन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। दिसबंर से फरवरी तक यानी तीन महीने में 40 दिन तक सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
इन तारीखों को नहीं चलेगी 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस
- दिसंबर 2023 में - दिनांक 02, 04, 06, 09,11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 और 30 दिसम्बर 2023 को रद्द रहेगी ।
- जनवरी 2024 में- दिनांक 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 और 31 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी ।
- फरवरी 2024 में- दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 और 28 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी ।
इन तारीखों को नहीं चलेगी 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस
- दिसम्बर 2023 में दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31 दिसम्बर 2023 को रद्द रहेगी।
- जनवरी 2024 में दिनांक 02 04, 07, 09, 11,14 16,18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 जनवरी, 2024 को रद्द रहेगी।
- फरवरी 2024 में दिनांक 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 फरवरी, 2024 को रद्द रहेगी।
दुर्ग-नौतनवा और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस भी प्रभावित
इससे पूर्व रेलवे ने दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को कई तारीखों में रद्द किया है। वहीं 24 नवंबर से 5 दिसम्बर 2023 तक गाड़ी संख्या 15231/15232 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को रद्द की गई थी। बाद में रेलवे प्रशासन ने इस गाड़ी को उपरोक्त अवधि में रिस्टोर करते हुए इसका परिचालन परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर चलने का निर्णय लिया है। उपरोक्त अवधि में ये गाड़ी कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर अपने निर्धारित समय पर ही चलेगी।