फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Unknown tractor crushed an innocent child standing on the roadside in Raigarh

Road Accident: सड़क किनारे खड़े मासूम को अज्ञात ट्रैक्टर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Sat, 07 Sep 2024 07:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 07 Sep 2024 07:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Unknown tractor crushed an innocent child standing on the roadside in Raigarh
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूपेदवपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े एक मासूम को कुचल दिया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन


भूपेदवपुर थाना क्षेत्र निवासी बुजुर्ग सुंदर लाल पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। उसका बड़ा बेटा अनिल कुमार पटेल बाइक से अपने बेटे ब्रजेश पटेल (14) को लेकर खेत गया था। इस दौरान बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। बाइक के पास ही ब्रजेश खड़ा था। इसी बीच एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से घायल ब्रजेश का दाहिना पैर, सीना, पीट, रीढ़ की हड्डी, मुंह और सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान ही मौके पर मौजूद डाक्टरों ने उसे राजधानी रायपुर रेफर कर दिया। इस दौरान रामकृष्ण अस्पताल में पहुंचते ही वहां मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी चालक फरार
लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े मासूम को कुचलकर मौत के घाट उतारने वाला अज्ञात आरोपी ट्रेक्टर घटना के बाद से फरार हो गया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद भूपेदवपुर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed