फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two youths arrested for printing fake currency notes at home using a colour printer

घर बना जाली नोट छापने का अड्डा: कलर प्रिंटर से छापे 17 हजार 500 रुपये के नकली नोट, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 01:23 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: अमन कोशले Updated Thu, 29 Oct 2026 01:23 PM IST
सार

जिले में कलर प्रिंटर से जाली नोट छापकर बाजार में चलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। हसौद पुलिस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के दो युवकों को गिरफ्तार कर 100 और 500 रुपये के 79 जाली नोट, प्रिंटर, छपाई की सामग्री और एक्टिवा स्कूटी जब्त की है।

विज्ञापन
Two youths arrested for printing fake currency notes at home using a colour printer
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो युवकों को घर में कलर प्रिंटर से जाली नोट छापकर बाजार में चलाने के प्रयास में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 और 500 रुपये मूल्य के कुल 79 जाली नोट बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत 17 हजार 500 रुपये है। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और नोट छापने की सामग्री भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन


दुकान में चलाने की नाकाम कोशिश
यह मामला सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है। बजरंग चौक स्थित डेली नीड्स दुकान पर 23 अक्तूबर  की शाम स्कूटी से दो युवक पहुंचे थे। युवकों ने दुकान में 19 वर्षीय दुकानदार ओम साहू को सामान खरीदने के बाद जाली नोट देने की कोशिश की। दुकानदार ने नोट की बनावट देखते ही उसे पहचान लिया और लेने से मना कर दिया। पकड़े जाने के डर से दोनों युवक वहां से तुरंत लौट गए। इसके बाद दुकानदार ओम साहू ने 27 अक्तूबर को हसौद थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच और आरोपियों की तलाश के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


घर पर तैयार किए जाली नोट
हसौद पुलिस की विशेष टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोसीर में दबिश दी। पुलिस ने कहरापारा निवासी 36 वर्षीय नरेश कुमार आदित्य और 30 वर्षीय संजय आदित्य को पकड़कर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने घटना से चार-पांच दिन पहले संजय आदित्य के घर पर रखे कलर प्रिंटर का इस्तेमाल करके 100 और 500 रुपये के लगभग 80 जाली नोट छापे थे। इन्हीं नोटों को बाजार में खपाने की नीयत से वे हसौद पहुंचे थे, लेकिन सतर्क दुकानदार के कारण उनका प्रयास विफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंटर और स्कूटी जब्त
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 100 और 500 रुपये के 79 जाली नोट बरामद किए। इसके साथ ही छपाई में इस्तेमाल कलर प्रिंटर, कटर, स्केल, गोंद, हरा चमकीला टेप, ए-4 आकार का फोटो पेपर और नोटों की छपाई के लिए बने दो विशेष फ्रेम जब्त कर लिए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त किया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed