फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two villagers died due to soil collapse while illegally digging coal in Ghutra

CG: पांच दिन बाद सामने आई अवैध खदान की दर्दनाक घटना, मिट्टी में दबकर दो ग्रामीणों की गई थी जान; रेस्क्यू जारी

Mon, 31 Mar 2025 03:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 31 Mar 2025 03:22 PM IST
सार

पांचवें दिन परिजन अवैध खनन वाली जगह पर पहुंचे। वहां चप्पल और टिफिन देखकर दबने की बात कही। कई वर्षों से माफिया ग्रामीणों को चंद पैसे का लालच देकर अवैध कोयला खनन करते हैं। बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Two villagers died due to soil collapse while illegally digging coal in Ghutra
मिट्टी धंसने से दो ग्रामीणों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीबी जिले के घुटरा ग्राम पंचायत में अवैध रूप से कोयला खोदते समय मिट्टी धंसने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। पांचवें दिन घटना का पता चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया है।
विज्ञापन


मनेंद्रगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत घुटरा स्थित धनोटी नदी में कई वर्षों से अवैध कोयला निकाला जा रहा है। 25 मार्च मंगलवार को फाट पानी निवासी इंद्रपाल अगरिया (20) और राजेश अगरिया नदी में कोयला निकालने गए थे। अवैध खदान में मिट्टी धंसने से दोनों ग्रामीण दब गए। चार दिन बाद जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन


पांचवें दिन जब अवैध खान स्थल पहुंचे, तब चप्पल और टिफिन देखकर दबने की बात कही। कई वर्षों से माफिया ग्रामीणों को चंद पैसे का लालच देकर अवैध कोयला खनन करते हैं। बताया जा रहा है। कोयला माफिया का सत्ताधारी दल से कनेक्शन भी है। दोनों ग्रामीणों के चार दिन तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शनिवार को खोजबीन की। परिजनों ने रात में ही कोतवाली में सूचना दी। रविवार सुबह से पुलिस की मौजूदगी शव निकालने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed