Mungeli: साप्ताहिक मवेशी बाजार पंजीयन मामले में हुए घोटाले में दो और आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
मुंगेली नगर पालिका की बहुचर्चित मवेसी बाजार पंजीयन मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेली नगर पालिका की बहुचर्चित मवेसी बाजार पंजीयन मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार प्रार्थी अनिल कुमार तंबोली निवासी मुंगेली के लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मैं दिनांक 20/12/2023 को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना मे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक तेजनाथ सिंह के द्वारा विवेचना किया गया। इस मामले में टीम गठित कर प्राप्त दस्तावेज साक्ष्य एवं गवाहों के कथन के मुताबिक आरोपी मोरिस राज तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहोद जिला जांजगीर चाम्पा को नोटिस देकर तलब किया गया।
यतेंद्र पांडे तत्कालीन कैशियर नगर पालिका परिषद मुंगेली को नोटिस देकर तलब किया गया पूछताछ करने पर आरोपी मोरीस राज के द्वारा 2022 एवं 2023 में कुल 17 नग मवेशी बकरी बकरा रसीद में वसूली किया गया एवं कैशियर यतेंद्र पांडे के पास वसूली रकम एवं कलेक्शन रजिस्टर को जमा करना बताया। मॉरिस राज के द्वारा कार्बन रसीद में हेरा फेरी कूटकरण किया गायब एवं साक्ष्य छिपाया गया अतः धारा 201 भादवी जोड़ी गई. कैशियर यतेंद्र पांडे के द्वारा भी जमा रसीद को पेश न करते हुए मॉरिस राज के अवकाश अवधि में रसीद क्रमांक 129 राम भजन यादव के नाम से जारी रसीद बुक में मवेशी बाजार वसूली की रकम को मॉरीश राज एवं उसका सहायक शशांक डेविड एवं कैशियर यतेंद्र पांडे के द्वारा साठगांठ कर कैश बुक में दर्ज किया गया है।
विवेचना में दस्तावेजी माध्य के मुताबिक आरोपी मोरीम राज सिंह एवं यतेंद्र पांडे के विरुद्ध धारा 420, 408, 409, 467, 468, 471,201,34 भादवि के तहत अपराध मवूत पाए जाने पर दिनांक 19/07/2024 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के विरुद्ध ज्यूडिशियल रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय मुंगेली में पेश किया गया है।