फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two killed and three injured in car-truck collision in Surajpur Chhattisgarh

Chhattisgarh: सूरजपुर में आमने-सामने से टकराई ट्रक और कार, मौके पर ही दो लोगों की हुई मौत, तीन घायल

Wed, 29 Jun 2022 04:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोरबा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 29 Jun 2022 04:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Two killed and three injured in car-truck collision in Surajpur Chhattisgarh
सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बुधवार सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हो गया। सुबह-सुबह कोरबा और सूरजपुर सीमा के पास एक कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


सुबह-सुबह हुई टक्कर
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा कोरबा से 350 किलोमीटर दूर पड़ोसी जिले सूरजपुर में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के तारा चेक पोस्ट के पास हुआ। जब कार सवार लोग यहां पहुंचे तो विपरीत दिशा से आर रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दो लोगों सभापति यादव (53) और हरेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र, राजेंद्र और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए अंबिकापुर शहर (सरगुजा जिले) के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गोरखपुर से वापस दुर्ग जा रहे थे कार सवार
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित दुर्ग जिले के निवासी थे। वे कार से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से वापस अपने घर जा रहे थे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक विनय यादव को मौके पर पकड़ लिया गया था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed