{"_id":"656d73342f880d6c3200be9a","slug":"two-hyenas-injured-a-young-man-and-took-his-life-in-jagdalpur-2023-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hyena Attack In CG: जगदलपुर में खूंखार लकड़बग्घे का आतंक, युवक पर किया हमला; हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hyena Attack In CG: जगदलपुर में खूंखार लकड़बग्घे का आतंक, युवक पर किया हमला; हुई मौत
Mon, 04 Dec 2023 12:07 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:07 PM IST
सार
जगदलपुर में दो लकड़बग्घे ने एक युवक पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए हैं। युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लकड़बग्घे का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेड़मा पटवारीपारा में दो लकडबग्घे ने एक युवक पर रविवार की शाम हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी ने बताया कि बेड़मा पटवारीपारा में एक युवक पैदल जा रहा था। तभी अचानक दो लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिससे इसकी पहचान नहीं हो पा रही है। जिसके बाद केशकाल पुलिस ने मृतक के फोटो को सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर करते हुए मृतक के बारे में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
मृतक की फोटो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही है। जिससे कि अगर कोई मृतक व्यक्ति को पहचान लेता है तो इसकी सूचना तत्कालीन केशकाल थाना आकर अथवा फोन के माध्यम से पुलिस को दे सकता है।