{"_id":"65c76f1523a189c1ad0ffa06","slug":"two-day-range-level-inter-district-police-sports-competition-year-2024-organized-in-jagdalpur-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: दो दिवसीय रेंज स्तरीय अंतर जिला खेलकूद का हुआ आयोजन, सात जिलों से आये खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: दो दिवसीय रेंज स्तरीय अंतर जिला खेलकूद का हुआ आयोजन, सात जिलों से आये खिलाड़ी
Sat, 10 Feb 2024 07:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 10 Feb 2024 07:20 PM IST
सार
बस्तर में दो दिवसीय रेंज स्तरीय अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आयोजन जगदलपुर में किया जाएगा। सात जिलों से आये पुलिस खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज के निर्देश पर बस्तर में दो दिवसीय रेंज स्तरीय अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आयोजन संभाग मुख्यालय जगदलपुर में किया जा रहा है। इस खेलकूद में बस्तर संभाग के सात जिलों से आये पुलिस खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
शुभारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर महेश्वर नाग के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी एवं अन्य 23 विभिन्न खेलों में पुरूष और महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसमें बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिला से आये 500 से अधिक पुलिस खिलाड़ियों की प्रतियोगिता इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम एवं धरमपुरा क्रीडा परिसर में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
इसका समापन रविवार 11 फरवरी को क्रीडा परिसर धरमपुरा में किया जायेगा। रेंज स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित पुलिस खिलाड़ियों की अगली प्रतियोगिता राज्य स्तर पर भिलाई में की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर विकास कुमार, उप पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम, गीतिका साहू, संतोष जैन और पुलिस अधिकारी व शिक्षा विभाग के खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन