{"_id":"664c3d500ef26d163706301f","slug":"troubled-by-getting-low-marks-in-12th-board-exam-student-commits-suicide-in-raipur-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लास में टॉपर रही वसुंधरा: 12वीं में उम्मीद से कम अंक आने से थी परेशान, लगा ली फांसी; गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लास में टॉपर रही वसुंधरा: 12वीं में उम्मीद से कम अंक आने से थी परेशान, लगा ली फांसी; गांव में शोक की लहर
Tue, 21 May 2024 11:51 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 21 May 2024 11:51 AM IST
सार
क्लास में टॉपर रही, लेकिन 12वीं में आये परिणाम से असंतुष्ट रही छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट जारी होने के बाद किसी ने खुशी मनाई, तो किसी के घर में मातम छाया। ऐसे ही एक मामला राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आया है। क्लास में टॉपर रही, लेकिन 12वीं में आये परिणाम से असंतुष्ट रही छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम संकरी का है। छात्रा हमेशा 80 फीसदी से ज्यादा अंक से क्लास पास करती थी, लेकिन 12वीं बोर्ड की परीक्षा में आये परिणाम से छात्रा परेशान थी। उसने 19 मई को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा वसुंधरा बारले (17साल) बोर्ड परीक्षा 2024 के 12वीं में 63 प्रतिशत हासिल की थी। बोर्ड परीक्षा में आये इस परिणाम से छात्रा बेहद परेशान रहा करती थी। पुलिस का अनुमान है कि छात्रा ने इसलिए खुदकुशी की होगी।
विज्ञापन