फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Treatment became the cause of death: Six-year-old girl dies in Sukma, family accuses doctor of negligence

इलाज बना मौत का सबब: सुकमा में छह साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

Wed, 05 Nov 2025 05:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: अमन कोशले Updated Wed, 05 Nov 2025 05:53 PM IST
सार

परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उचित जांच किए बिना बच्ची को एक साथ चार इंजेक्शन दे दिए गए, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Treatment became the cause of death: Six-year-old girl dies in Sukma, family accuses doctor of negligence
सुकमा में छह साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के चिंतलनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत के बाद मामला विवादों में घिर गया है। परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उचित जांच किए बिना बच्ची को एक साथ चार इंजेक्शन दे दिए गए, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, इंजेक्शन लगने के बाद बच्ची को अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। इस दौरान डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को समझने में देर कर दी, जिससे उपचार शुरू होने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा करते हुए डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


मृतक बच्ची के पिता ने खंड चिकित्सा अधिकारी और जिला चिकित्सा अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed