फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Transformer fire in Raigarh Two bikes and one house also burnt

Raigarh: एक साथ दो ट्रांसफर्मर में लगी आग, दो बाइक और एक मकान भी जला; कई घंटों बाद पाया गया काबू

Thu, 25 Apr 2024 04:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में एक साथ लगे दो ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी तीन मोटर साइकिल के अलावा पास के घर में भी आग लग गई।
 

विज्ञापन
Transformer fire in Raigarh Two bikes and one house also burnt
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई, जब सड़क किनारे लगे एक साथ लगे दो ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी तीन मोटर साइकिल के अलावा पास के घर में भी आग लग गई। घटना की जानकारी के बाद फायर बिग्रेड को घटना से अवगत कराया गया, जिसके मौके पर पहुंचने के बाद कई घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरूवार की सुबह शहर के हटरी चौक के पास सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और फिर ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी तीन मोटरसाइकिल इसकी चपेट में पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। अचानक लगी इस आग से क्षेत्र के लोगों में भय व दहशत का माहौल निर्मित हो गया। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी तत्काल फायर बिग्रेड के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारियो को दी।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि फायर बिग्रेड की टीम को सूचना देने के बाद करीब आधे घंटे बाद वह मौके पर पहुंची, तब तक आग भयंकर रूप अख्तियार कर चुकी थी, जिसकी लपटें करीब 20 फीट तक पहुंच चुकी थी। साथ ही साथ आग ने ट्रांसफार्मर के पास में स्थित एक मकान के सामने के हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया था। फायर बिग्रेड की टीम ने करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। आगजनी की घटना के बाद इस मार्ग में वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे शहर में जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी की घटना के बाद हटरी चौक के नाराज व्यापारियों ने मौके पर पहुंचे रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी से कहा कि यहां चैक में पहले से ही ट्रैफिक व्यवस्था ट्रांसफार्मर के चलते प्रभावित होती है और घर व दुकान के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से फिर बड़ी घटना हो सकती है, इसलिए यहां लगे ट्रांसफार्मर को अन्यत्र लगाये जाने की मांग की गई। व्यापारियों की बात सुनने के बाद ओपी चौधरी ने कहा कि वे हर संभव व्यापारियों की मदद करेंगे। साथ ही साथ विद्युत विभाग से चर्चा करने के बाद वैकल्पिक जगह खोजकर ट्रांसफार्मर को शिफ्टिंग कराने का भी प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed