Train Cancelled News: बेपटरी हुई हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल; छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द
Train Cancelled News: देश के कई जगहों पर ट्रेनों के डीरेल होने की वजह से छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है। वहीं कई ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Train Cancelled News: देश के कई जगहों पर ट्रेनों के डीरेल होने की वजह से छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है। वहीं कई ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाना पड़ रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बड़ा बाम्बो स्टेशन में 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल के पटरी से उतरने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे उक्त असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया है।
ये गाड़ियां हुईं रद्द-
- 12262 हावड़ा –मुंबई एक्सप्रेस
- 18030 शालीमार – एलटीटी एक्सप्रेस
- 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी जंक्शन)-टाटा एक्सप्रेस
- 12768 सांतरागाछी- हजूर साहिब नान्देड एक्सप्रेस
- 18109 टाटा - नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी जंक्शन) एक्सप्रेस
- 18113 टाटा –बिलासपुर एक्सप्रेस
- 12101 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस
- 18114 बिलासपुर –टाटा एक्सप्रेस
- 12130 हावड़ा – पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस
- 22906 शालीमार- ओखा एक्सप्रेस
- 12809 मुंबई –हावड़ा मेल express
दूसरे रूट से चलने वाली ट्रेन
- दिनांक 31 जुलाई, 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा – मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टाटा - चांडिल- पुरुलिया- हटिया –राऊरकेला होकर चलेगी ।