{"_id":"681f5951a77354e12a0b52a1","slug":"traffic-jam-due-to-truck-overturning-on-jagdalpur-sukma-nh-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जगदलपुर-सुकमा एनएच पर ट्रक पलटने से लगा भीषण जाम, आवागमन बाधित; लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जगदलपुर-सुकमा एनएच पर ट्रक पलटने से लगा भीषण जाम, आवागमन बाधित; लोग परेशान
Sat, 10 May 2025 08:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 10 May 2025 08:29 PM IST
सार
जगदलपुर-सुकमा एनएच पर कांगेर घाटी के मोड़ पर ट्रक पलटने से रास्ता बंद गया। घंटों जाम रहने से बड़े वाहनों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
हाइवे पर पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर से सुकमा को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर शनिवार दोपहर एक लोडेड ट्रक पलट गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
घटना दरभा के पास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के मोड़ क्रमांक-4 पर हुई। बताया जा रहा है कि सकरी सड़क और तीखे मोड़ के कारण ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक को कोई चोट नहीं आई, लेकिन सड़क पर ट्रक के पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहन किसी तरह निकल पा रहे थे, लेकिन बड़े वाहनों के लिए आवागमन पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मार्ग को खाली कराने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मार्ग पूरी तरह बहाल नहीं हो सका। राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की रुकावट से यात्रियों, विशेषकर दैनिक आवागमन करने वालों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन