फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tourists are coming from Mini Goa and famous Chitrakoot to Tirathgarh in Bastar of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में यहां है मिनी गोवा: तीरथगढ़ पहुंच रहे हजारों पर्यटक, नजारा देख बन जाएगा घूमने का मूड

Thu, 27 Jun 2024 09:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 09:27 PM IST
सार

बस्तर में हर दिन युवा नई जगह छत्तीसगढ़ के बस्तर में अब पर्यटकों की भीड़ बढ़ने वाली है। मिनी नियाग्रा से लेकर तीरथगढ़ तक लोग पहुंच रहे हैं। बस्तर में हर दिन युवा नई जगह खोज रहे हैं और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।खोज रहे हैं और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Tourists are coming from Mini Goa and famous Chitrakoot to Tirathgarh in Bastar of Chhattisgarh
बस्तर में मिनी गोवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात का मौसम आते ही अब विदेशी सैलानियों से लेकर बस्तर के युवा मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर चित्रकोट से लेकर तीरथगढ़ की ओर आ रहे हैं। युवाओं की टोली नए-नए छोटे बड़े वाटर फॉल की खोज करने के बाद इनके वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दो दिन पहले ही बस्तर में मानसून ने दस्तक दी है। जिसके बाद से चित्रकोट, तीरथगढ़, बिजाकासा, मेन्द्रीघूमर, तामडाघूमर के अलावा अन्य जगहों में युवाओं की भीड़ लगने लगी है। चित्रकोट में बने रिसोर्ट में पहले से एडवांस बुकिंग के चलते लोगों को होटल नहीं मिल रहे हैं। वहीं पर्यटकों को इनका लुफ्त उठाने के लिए 20 से 40 किमी दूर होटलों में रहना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले से भीड़ लगना हुई शुरू
चित्रकोट में मानसून आने से दो दिन पहले से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था, होटल से लेकर चित्रकोट रिसोर्ट आदि बुक हो गए हैं। लोगों ने चित्रकोट के गिरते पानी को देखने के लिए नाव में वोटिंग के वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में साझा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीरथगढ़ का रौद्र रूप हुआ शुरू
मानसून लगने के साथ ही शहर से 40 किमी दूर तीरथगढ़ में पानी का बहाव शुरू हो गया है। अभी दो दिनों की बारिश में ही तीरथगढ़ अपने रौद्र रूप में आने को तैयार हो गया है। 


युवाओं के लिए जगह बन रही है मिनी गोवा
बता दें कि चित्रकोट से एक किलोमीटर पहले लेफ्ट साइड में एक कच्चा रास्ता गया है, जो कुछ दूर जाने के बाद एक टिकट काउंटर को पार करने के बाद पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने चार सौ मीटर पैदल चलने के बाद मिनी गोवा दिखाई देता है। जहां आजकल युवाओं के द्वारा काफी वीडियो बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed