फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   three youths together beat person with sticks In Jagdalpur

Jagdalpur: तीन युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल; एक जिलाबदर आरोपी भी घटना में शामिल

Sun, 07 Jul 2024 09:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Jul 2024 09:51 PM IST
सार

जगदलपुर में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में एक जिलाबदर आरोपी भी शामिल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
three youths together beat person with sticks In Jagdalpur
युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के संजय मार्केट के पास रविवार की शाम को तीन युवकों ने मिलकर एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना को देख रहे आसपास के लोगों ने वीडियो बनाने के बाद शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के तत्काल बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, इस घटना में एक जिलाबदर आरोपी भी शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों का प्रार्थी के साथ पुराने किसी विवाद के साथ ही पैसों का लेनदेन था, जिसे लेकर कई दिनों से विवाद चल भी रहा था। आज अचानक से प्रार्थी से युवक आ मिले, जिसके बाद पैसों के लेनदेन का विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने अपने पास रखे डंडे और हथियारनुमा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में प्रार्थी को गंभीर चोट आई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed