{"_id":"65b3946c78599a61fc0a710c","slug":"three-children-burnt-due-to-electronic-smoke-device-blast-in-korba-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस हुआ ब्लास्ट, डांस कर रहे बच्चे झुलसे; स्कूल प्रशासन अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस हुआ ब्लास्ट, डांस कर रहे बच्चे झुलसे; स्कूल प्रशासन अनजान
Fri, 26 Jan 2024 04:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 26 Jan 2024 04:47 PM IST
सार
कोरबा जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एमजीएम स्कूल बालको के तीन छात्रों की इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस से झुलस गए। घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार बालको के विभागीय अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
एमजीएम स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालको नगर के अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एमजीएम स्कूल बालको के तीन छात्रों की इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस से जलने की घटना सामने आई है। हादसे में तीन छात्रों के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार बालको के विभागीय अस्पताल में कराया गया है। हादसे के वक्त एमजीएम स्कूल के बच्चे डांस की प्रस्तुति दे रहे थे।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस को बच्चों के पैरों में बांधा गया था। डांस के बीच में ही अचानक स्मोक डिवाइस में ब्लास्ट होने के कारण तीन छात्रों का शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरीके से इसमें झुलस गया। इस घटना से स्टेडियम में अफरा-तफरी की मच गई। तत्काल छात्रों को के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। पूरी घटना में एमजीएम स्कूल स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्टेडियम में डांस करने के दौरान ही स्मोक डिवाइस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण तीन छात्र बुरी तरह से झुलस गए। स्कूल के प्राचार्य वर्गीस ने बताया कि स्मोक डिवाइस की जानकारी उन्हें नहीं थी। छात्रों और डांस टीचर को रही होगी। बच्चों का इलाज हो गया है। वहीं, अभिभावकों ने एमजीएम स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताते हुए प्रबंधन की लापरवाही बताई है। उन्होंने बताया कि स्कूल के टीचर घटना के बारे में पूछने पर गोल-मटोल जवाब देते हैं। प्रबंधन की लापरवाही से गई उनके बच्चे के साथ ऐसी घटना घटित हुई है।
विज्ञापन