{"_id":"65b889394775758aca080bd8","slug":"three-accused-including-minor-arrested-for-stealing-jewelery-and-cash-in-sakti-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की वारदात सुलझी: पुलिस ने नाबालिग समेत तीन को दबोचा, घर से जेवर और नगदी लेकर हुए थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की वारदात सुलझी: पुलिस ने नाबालिग समेत तीन को दबोचा, घर से जेवर और नगदी लेकर हुए थे फरार
Tue, 30 Jan 2024 11:01 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:01 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अलमारी में रखे जेवर और नगदी रकम चोरी करके चोर फरार हो गए। अब पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ती जिले के मोहदी कला में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर के अंदर अलमारी में रखे जेवर और नगदी रकम की चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए नगदी रकम में 500 रुपये और चार नग मोबाइल बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, राम लाल पटेल अपने परिवार के साथ बीत 28 जनवरी की रात करीबन 11.30 बजे खाना खाकर सोए हुए थे। घर नया बना था। जिसके कारण दरवाजा नहीं लगा था। पुलिस को राम लाल पटेल ने बताया कि उसी रात करीबन 2.30 बजे मेरी पत्नी कुसुम बाई ने एक बाइक की आवाज सुनी। आवाज सुनकर उठी तो देखा कि बाइक पर कुछ लोग भाग रहे हैं। जब घर के अंदर देखा तो अलमारी में रखे 30 तोला चांदी का जेवर, 15 हजार रुपये और एक नाग मोबाइल चोरी हो गया है।
विज्ञापन
चोरों को पकड़ने पुलिस की बनाई गई टीम
थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चोरों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की विरकमल राठिया, दीपक बंजारे के साथ एक नाबालिग समेत तीनों संदेही हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर तीनों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। चोरी के संबंध पूछताछ की गई। सभी ने अपना गुनाह कबूल किया। चोरों के कब्जे से चार नग मोबाइल और 500 रुपये जब्त किए गए हैं। वहीं आरोपी दीपक, विरकमल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। नाबालिग किशोर को न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण क्रिया के लिए भेजा गया।