फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves stole from ASI house in Korba

पुलिस का घर सेफ नहीं: ड्यूटी पर थे एएसआई, मॉल में घूमने गया था परिवार; चोरों ने घर में घुसकर कर दिया सबकुछ साफ

Sun, 11 Feb 2024 02:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 11 Feb 2024 02:06 PM IST
सार

कोरबा में चोरों ने एक एएसआई के घर में चोरी को अंजाम दिया है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के घर चोरी के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के बाद से ही चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
 

विज्ञापन
Thieves stole from ASI house in Korba
सिविल लाइन थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने राकेश गुप्ता के घर को निशाना बनाया। राकेश गुप्ता कुसमुंडा थाने में एएसआई के पद पर नियुक्त हैं। चोरी की घटना के बाद से  पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, चोरों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार रात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राकेश गुप्ता ड्यूटी पर थे। वहीं, उनका पूरा परिवार मॉल घूमने गया था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया और खाली पड़े घर में घुसकर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। परिवार मॉल से घूमकर जब वापस लौटा तब चोरों के कारनामों का पता चला। डॉग स्क्वायड के माध्यम से चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed