{"_id":"65b4a511cabcbf6aaa0db4c8","slug":"the-divine-of-power-bageshwar-sarkar-shri-ram-and-bajrang-bali-darshan-said-pandit-dhirendra-kumar-shastri-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'I divine of power Bageshwar sarkar': पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हुए हैं श्रीराम और बजरंग बली के दर्शन,बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'I divine of power Bageshwar sarkar': पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हुए हैं श्रीराम और बजरंग बली के दर्शन,बोले...
Sat, 27 Jan 2024 12:10 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 27 Jan 2024 12:10 PM IST
सार
'the Divine of Power Bageshwar dham sarkar'; Pandit Dhirendra Kumar Shastri: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री का स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ परिसर में हनुमंत कथा चल रही है।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
'the Divine of Power Bageshwar dham sarkar'; Pandit Dhirendra Kumar Shastri: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री का रायपुर के स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ परिसर में हनुमंत कथा चल रही है। कथा से पहले अमर उजाला के सवाल - 'लोग आपको डिवाइन ऑफ पॉवर कहते हैं, क्या आपको भगवान श्रीराम या हनुमान जी के दर्शन हुए हैं? जवाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है। हम भारत की मीडिया के सामने और पूरी दुनिया के सामने हनुमान जी के बल पर और उनके प्रभाव पर माला और अपने वाई-फाई की कसम खाकर कहते हैं कि आई डिवाइन ऑफ पॉवर, नो प्रॉब्लम।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे पास भगवान हनुमान जी की कृपा है और भारत में रहने वाले सभी व्यक्ति के पास है। हमने उसको जाना है, हमने गुरु कृपा पाई है। चैलेंज देते हुए कहा कि हम पूरी दुनिया के जितने भी दूसरे मजहब के धर्मगुरु हैं, उनको ललकार कर कहते हैं, तुम हमारा सामना करो हम तुम्हारी पेंट गीली न कर दे तो कहना। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विकास का परिचय तब खुलेगा जब कोई विकास के लिए सत्ता पर बैठा व्यक्ति लालायित हो। भारत में सत्ता का प्रेमी नहीं, सेवा का प्रेमी होना चाहिए।
विज्ञापन
अध्यात्मिक चमत्कार पर बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि पानी फेंकना क्या चमत्कार नहीं है। अल्लाहू अकबर क्या चमत्कार नहीं है, कैंडल जलाना क्या चमत्कार नहीं, चादर चढ़ाना क्या चमत्कार नहीं है, तो फिर हम दिव्य दरबार या हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है? सनातन धर्म के प्रचार और हिंदू कैसे जागृत हो के सवाल पर कहा कि प्रतिदिन एकता की शपथ खिलवाएं, तो निश्चित रूप से हिंदू इसी तरह जागृत होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 1 मार्च से 8 मार्च तक बागेश्वर धाम में विशाल महाकुंभ लगेगा। जिनके माता-पिता और परिवारजन नहीं हैं, ऐसे 151 गरीब बेटियों का विवाह होगा। 108 कुंडी यज्ञ होगा। यह भारतीय आर्मी के लिए यज्ञ किया जा रहा है। जवानों के बल को बढ़ाने और अमर जवान शहीदों की आत्मा शांति के लिए आध्यात्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। इसके लिए पूरा छत्तीसगढ़ को निमंत्रण है।