{"_id":"665df0ae7495efb0a60476e8","slug":"supply-of-localities-disrupted-due-to-falling-of-pole-and-burning-of-transformer-in-hapur-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: गणेशपुरा में खंभे गिरे, लज्जापुरी में जला ट्रांसफार्मर; मोहल्लों की सप्लाई बाधित होने से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: गणेशपुरा में खंभे गिरे, लज्जापुरी में जला ट्रांसफार्मर; मोहल्लों की सप्लाई बाधित होने से मचा हाहाकार
Mon, 03 Jun 2024 10:05 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:05 PM IST
सार
हापुड़ जिले के मोहल्ला गणेशपुरा में बिजली के जर्जर खंभे भरभराकर गिर गए, जबकि लज्जापुरी में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे दोनों मोहल्लों और आसपास की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली का संकट लगातार बरकरार है। सोमवार शाम को शहर के दो मोहल्लों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। मेरठ रोड स्थित मोहल्ला गणेशपुरा में बिजली के जर्जर खंभे भरभराकर गिर गए, जबकि लज्जापुरी में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे दोनों मोहल्लों और आसपास की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
भयंकर गर्मी के साथ ऊर्जा निगम की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। मोहल्ला गणेशपुरा में लो टेंशन लाइन के तीन खंभे जर्जर हालत में थे। शाम के समय एक खंभा भरभारकर गिर गया, जिसके साथ दो और खंभे गिर गए और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि बार बार शिकायतों के बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
वहीं, मोहल्ला लज्जापुरी में लगे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में अधिक लोड होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। जैसे तैसे लोगों ने आग पर काबू पाया। दोनों मोहल्लों और आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों में हाहाकार की स्थिति थी। अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार का कहना है कि गर्मी में लोड बढ़ने के कारण लज्जापुरी में आग लगी थी। गणेशपुरा के जर्जर खंभों को बदलवाया जा रहा है। रात में ही सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन