फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sunil Kumar Kuzur appointed new Chief Secretary of Chhattisgarh Kalluri return

छत्तीसगढ़: सुनील कुमार कुजूर छत्तीसगढ़ के नये मुख्य सचिव नियुक्त, कल्लूरी की हुई वापसी

Thu, 03 Jan 2019 12:41 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 03 Jan 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Sunil Kumar Kuzur appointed new Chief Secretary of Chhattisgarh Kalluri return
सुनील कुमार कुजूर

कांग्रेस पार्टी की राज्य में सरकार आते ही बड़े फेरबदल का दौर जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव पद सहित आईपीएस स्तर पर भी बड़ा बदलाव किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने सुनील कुमार कुजूर को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्हें अजय सिंह की जगह पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि अजय सिंह फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन 13 महीने पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया है। सिंह अब राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष होंगे। वह राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं तथा जनवरी 2018 से राज्य के मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


वहीं, कुजूर इस साल अक्तूबर में रिटायर होने वाले हैं, और गुरुवार को मुख्य सचिव का कामकाज संभाल रहे हैं। जबकि पिछले नौ महीने से अध्यक्ष राजस्व मंडल के रूप में काम कर रहे केडीपी राव की मंत्रालय में वापसी हो गई है। वे कृषि उत्पादन आयुक्त और एसीएस कृषि व जैव प्रौद्योगिकी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुजूर की छवि तेज तर्रार अफसरों जैसी

 
कुजूर की छवि तेज तर्रार अफसरों की है। माना जा रहा है लोकसभा चुनाव से पहले प्रशासन में कसावट लाने के लिए उनकी नियुक्ति की गई है। वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर भी रह चुके हैं। कुजूर कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा अपर मुख्य सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर तैनात थे।


अक्तूबर में सेवानिवृत्त हो रहे कुजूर को नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। वे प्रदेश के पहले ट्राइबल नौकरशाह हैं जो इस पद पर पहुंचे हैं। राज्य में 32 फीसदी आदिवासी हैं। इससे पहले सरजियस मिंज और नारायण सिंह इस वर्ग के बड़े नौकरशाह थे, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने उन्हें अवसर नहीं दिया।

 

Sunil Kumar Kuzur appointed new Chief Secretary of Chhattisgarh Kalluri return
शिवराम प्रसाद कल्लूरी

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का भी हुआ तबादला


छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने राज्य में बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य सरकार ने राज्य में पहले ही नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने राजस्व मंडल, बिलासपुर के अध्यक्ष कोप्पाला दुर्गानंद प्रसाद राव को कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी के पद पर पदस्थ किया है। राज्य शासन ने वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन को अपर मुख्य सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
 

एसआरपी कल्लूरी की हुई वापसी


वहीं दूसरी तरफ सरकार ने छह आईपीएस अफसरों के भी तबादले किए हैं। बस्तर आईजी पद से हटाए जाने के बाद से पीएचक्यू (पुलिस हेड क्वार्टर) में आईजी ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत एसआरपी कल्लूरी एक बार फिर मुख्यधारा में लौट आए हैं। उन्हें आईजी ईओडब्लू और एसीबी बनाया गया है।

इनके अलावा रायपुर आईजी डॉ. दीपांशु काबरा और दुर्ग आईजी जीपी सिंह के कार्यभार में बदलाव किया गया है, दोनों पीएचक्यू में रहेंगे। लेकिन इनके स्थान पर दो जूनियर अफसर डॉ. आनंद छाबड़ा (रायपुर रेंज) और रतनलाल डांगी (दुर्ग रेंज) को प्रभारी आईजी बनाया गया है। उल्लेखनीय यह है कि 6 माह पहले ही मंत्रालय से पीएचक्यू लौटे एडीजी अरुणदेव गौतम को एक बार फिर सचिव गृह, जेल एवं परिवहन बनाया गया है।
  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed